{"_id":"5c33b488bdec22572a20eece","slug":"131546892424-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च तक सभी परिवारों को मिलेगा गैस कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च तक सभी परिवारों को मिलेगा गैस कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च तक सभी परिवारों को मिलेगा गैस कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। घरेलू एलपीजी कनेक्शन से वंचित प्रदेश के करीब 30 हजार परिवारों को मार्च तक उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को आईओसी के राज्य समन्वयक प्रभाव कुमार वर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। बताया कि अब तक प्रदेश के लगभग 2.88 लाख परिवारों में से 2.66 लाख परिवारों को एलपीजी कनेक्शन दिया जा चुका है।
सोमवार को टर्नर रोड स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान आईओसी के राज्य समन्वयक प्रभाव कुमार वर्मा ने बताया कि बताया कि केंद्र सरकार ने 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी। इसमें 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में 2.88 लाख परिवार ऐसे पाए गए जिन्हें घरेलू गैस कनेक्शन मुहैया किया जाना था। इस योजना में अब तक करीब 2.66 लाख परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने गत दिसंबर में उज्ज्वला-2 लांच की थी। इसके तहत हर गरीब कोे इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। कंपनी जिला पंचायतों के माध्यम से लोगों को योजना की जानकारी मुहैया करा रही है। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद उत्तराखंड के सभी जिलों में करीब 30 हजार परिवारों को भी उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन देगी। अधिकारियों का दावा है कि मार्च तक प्रदेश के प्रत्येक परिवार को उज्ज्वला योजना का लाभ दिया जाएगा।