फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रयागराज कुंभ के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी

प्रयागराज कुंभ के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी

Wed, 26 Dec 2018 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी
प्रयागराज कुंभ के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। देवभूमि आने वाले तीर्थयात्रियों को प्रयागराज जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए परिवहन निगम हरिद्वार से लखनऊ, कानपुर व प्रयागराज के लिए बसों के संचालन करने की तैयारी में है। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से सर्वे भी कराया गया है। सर्वे में ज्यादातर यात्रियों ने हरिद्वार से प्रयागराज जाने के लिए बसों में यात्रा न करने की बात कही है।
सर्वे के दौरान ज्यादातर यात्रियों का कहना है कि वह हरिद्वार से प्रयागराज जाने के लिए ट्रेनों में यात्रा करने की प्राथमिकता देेंगे। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ के दौरान देश विदेश से तमाम ऐसे तीर्थयात्री आएंगे जो हरिद्वार में प्रयागराज में गंगा स्नान के बाद हरिद्वार के लिए यात्रा कर सकते हैं। या हरिद्वार आने वाले तीर्थयात्री प्रयागराज अर्थ में गंगा स्नान के लिए जा सकते हैं। इसी के मद्देनजर परिवहन निगम की ओर से एक सर्वे कराया गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम महाप्रबंधक का कहना है कि यदि कुंभ के दौरान लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो अतिरिक्त बसों के संचालन पर विचार विमर्श किया जा सकता है। इस संबंध में सभी हरिद्वार व देहरादून के अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed