फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सतर्कता और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराएं अधिकारी

सतर्कता और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराएं अधिकारी

Sat, 17 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
सतर्कता और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराएं अधिकारी
सतर्कता और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराएं अधिकारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरुगेशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट और निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों के साथ ही निर्वाचन में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न हो, इसकी जिम्मेदारी सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की है। उन्होंने सभी आरओ, सहायक आरओ, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों समेत संबंधित सुरक्षा अधिकारियों और कार्मिकों को आपस में तालमेल रखने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित कार्मिकों को अपना मोबाइल नंबर साझा करने को भी कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी तरह की कोई समस्या आती है तो आपसी तालमेल से उसका समाधान करें। उन्होंने सभी जोनल और सेक्टर अधिकारियों को निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कहा कि सभी बूथों पर लगे सुरक्षाकर्मी और निर्वाचन कार्मिक निर्वाचन की गोपनीयता आदि से भंग न करें। कहा कि मुख्य यातायात मार्ग को छोड़कर मतदान स्थल के 200 मीटर के दायरे में किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं होने दिया जाए। निर्वाचन को किसी भी तरीके से प्रभावित करने वाली गतिविधि को सख्ती से रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत ने निर्वाचन में प्रतिभागी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने पहचान पत्र दिखाकर थोड़े समय में बूथ के अंदर की व्यवस्था को सरसरी तौर पर देख सकते हैं। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, एसपी ट्रैफिक लोकेश्वर सिंह, एसपी सिटी प्रदीप राय, एसपी देहात सरिता डोभाल समेत संबंधित आरओ, एआरओ, जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।

----
मतदान केंद्र में हुआ संशोधन
देहरादून। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी अधिकारी पंचास्थानी चुनावालय बीर सिंह बुदियाल ने बताया कि नगर निगम देहरादून के वार्ड दो विजयपुर के मतदान केंद्र छह व मतदेय स्थल आठ हाथीबड़कला पंचायत घर को संशोधित किया गया है। जिसके तहत अब मतदान केंद्र छह व मतदान स्थल आठ वीसी वीर गब्बर सामुदायिक भवन सर्वे स्टेट हाथीबड़कला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed