फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आर्मी स्कूल के शटलरों ने दिखाया दमखम

आर्मी स्कूल के शटलरों ने दिखाया दमखम

Thu, 02 Aug 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आर्मी स्कूल के शटलरों ने दिखाया दमखम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

हेडक्वार्टर टू कॉप्स इंटर आर्मी पब्लिक स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में संस्कार, आशुतोष, प्रणय और महिला एकल में सपना, वर्णिका और मेहर ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

बुधवार को आर्मी पब्लिक स्कूल बीरपुर की ओर से परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित प्रतियोगिता में नॉक आउट मुकाबले खेले गए। पुरुष एकल वर्र्ग में संस्कार ने नंदन थापा को 21-15, 21-17, आशुतोष ने गौरव को 21-18, 21-12, प्रणय ने जतिन को 21-16, 21-15 और आयुष ने निशांत को 21-16, 21-8 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। महिला एकल वर्ग में सपना ने पूनम को 21-13, 21-11, वर्णिका ने शैर्यांशी को 21-17, 23-21, मेहर ने प्रेरणा भरत को 21-2, 21-6 और विदिशा ने तरनदीप कौर को 21-18, 21-17 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। मिश्रित युगल में प्रणव और पूनम की जोड़ी ने हनी और वर्णिका की जोड़ी को 21-17, 24-22, सपना और नमन की जोड़ी ने मयंक और प्रेरणा को 21-6, 21-12, मेहक और प्रणय की जोड़ी ने ऋषिका और नंदन को 21-15, 21-18, आयुष और विधा की जोड़ी ने निशांत और तरनदीप कौर की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed