{"_id":"5b5cdd914f1c1ba61f8b5aab","slug":"131532812689-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट से बाल मजदूर कराया मुक्त, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट से बाल मजदूर कराया मुक्त, मुकदमा
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो, अमर उजाला, देहरादून
बचपन बचाओ आंदोलन संस्था और श्रम विभाग की टीम ने राजपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट से बाल मजदूर को मुक्त कराया। रेस्टोरेंट मालिक बाल मजदूर से लंबे समय से काम करा रहा था। संस्थान के स्टेट कोर्डिनेटर की शिकायत पर पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बचपन बचाओ आंदोलन के स्टेट कोर्डिनेटर पंकज कुमार ने बताया कि शहर के कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर बाल मजदूरी की शिकायत मिल रही थी। इसी क्रम में गांधी पार्क के सामने बफे रेस्टोरेंट पर पता चला कि वहां बालकों से मजदूरी कराई जा रही है। इसकी सूचना उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को दी, जिसके बाद शुक्रवार शाम को रेस्टोरेंट पर छापा मारा गया। यहां से एक बाल मजदूर को मुक्त करा परिजनों के सुपुर्द किया और पुलिस को शिकायत की गई। कोतवाली में बफे के मालिक निशांत शर्मा के खिलाफ बालकों की देखरेख और संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पंकज कुमार ने बताया कि श्रम विभाग के साथ जल्द ही अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।