फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   30 सितंबर तक विस्थापित किए जाएंगे 228 वन गुर्जर

30 सितंबर तक विस्थापित किए जाएंगे 228 वन गुर्जर

Tue, 10 Jul 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
30 सितंबर तक विस्थापित किए जाएंगे 228 वन गुर्जर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राजाजी टाइगर रिजर्व की चिल्लावाली रेंज में बचे रह गए 228 वन गुर्जर परिवारों का 30 सितंबर तक विस्थापन एवं पुनर्वास किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने विस्तृत कार्य योजना तैयार की है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए प्रमुख वन संरक्षक ने छह सदस्यीय टीम का गठन किया है। इसके बाद प्रदेश के अन्य वन क्षेत्रों से भी बचे वन गुर्जर चरणबद्ध तरीके से विस्थापित किए जाएंगे।

प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने बताया कि अधिकतर क्षेत्रों से वन गुर्जर विस्थापित हो चुके हैं। चिल्लावाली रेंज में 228 गुर्जर परिवार बचे हैं, जिन्हें टाइगर रिजर्व से सटे शाह मंसूर इलाके में विस्थापित किया जाना है। इसके लिए मुख्य वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्रा की अगुवाई में टीम गठित की गई है। इसमें मुख्य वन संरक्षक एवं नोडल अधिकारी मनोज चंद्रन, राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर, प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार आकाश वर्मा, वन गुर्जर प्रतिनिधि गोहरी रेंज मीर हमजा, चिल्लावाली रेंज के वन गुर्जर इरशाद शामिल हैं। प्रमुख वन संरक्षक का कहना है कि वन क्षेत्र में किसी वन गुर्जर परिवार को नहीं रहने दिया जाएगा। हर हाल में उनका विस्थापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed