{"_id":"5b3153ab4f1c1b603c8b57ef","slug":"131529959339-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे पर्दे पर छाई दून की निशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे पर्दे पर छाई दून की निशा
Updated Tue, 26 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे पर छाई दून की निशा
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। दून की निशा नागपाल छोटे पर्दे पर छा गईं हैं। जीटीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल इश्क सुभानल्लाह में वह नकारात्मक किरदार से चर्चा में हैं और अपने अभिनय से तारीफ बटोर रहीं हैं। निशा इससे पहले भी कई टीवी सीरियल में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकीं हैं।
शहर के मन्नूगंज मोहल्ले की निवासी निशा नागपाल की हाल ही में इश्क सुभानल्लाह में निलोफर के नेगेटिव रोल में एंट्री हुई है। उनके अभिनय को दर्शक काफी सराह रहे हैं। निशा ने बताया कि उन्हें स्कूली दिनों से ही मॉडलिंग का शौक था। उन्होंने मिस उत्तराखंड सहित कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया था। इसके बाद रंगकर्मी आलोक उल्फत के निर्देशन में थियेटर में अभिनय की बारीकियां सीखीं। निशा ने यहीं से मुंबई की राह पकड़ी। कुछ दिनों के संघर्ष के बाद मंजिल की ओर बढ़ चली। उन्होंने जीटीवी के सीरियल कुबूल है, स्टार प्लस के सीरियल निशा और उसके कजिन्स और सहारा वन में मसक्कली सीरियल में यादगार भूमिका अदा की।
निशा इन दिनों निलोफर के नकारात्मक किरदार में अपने अभिनय की छाप छोड़ रही हैं। निशा नागपाल ने एक्टिंग में भविष्य बनाने का सपना देख रहे युवाओं को सलाह दी कि मुंबई में आने के लिए वह छोटे से छोटा मौका भी न छोड़ें। दून में आयोजित होने वाले मिस एंड मिस्टर फेम जैसे सभी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के साथ ही अभिनय की प्रैक्टिस लगातार जारी रखें।