फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्थानांतरण के मुद्दे पर फार्मेसिस्ट संगठन लामबंद

स्थानांतरण के मुद्दे पर फार्मेसिस्ट संगठन लामबंद

Sun, 17 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
स्थानांतरण के मुद्दे पर फार्मेसिस्ट संगठन लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए फार्मेसिस्टों के स्थानांतरण में मनमानी का आरोप लगाया है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने स्थानांतरण प्रक्रिया निरस्त करने आदि मांगों के लिए आंदोलन की चेतावनी दी है।

डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन की शनिवार को हुई बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह पंवार व जिलाध्यक्ष सुधा कुकरेती ने आरोप लगाया कि फार्मेसिस्टों के स्थानांतरण में कई प्रावधानों की अनदेखी की गई है। प्रावधानों के तहत मान्यता प्राप्त सेवा संघों के पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करने की तिथि से दो साल तक स्थानांतरण में छूट का प्रावधान है। इसके बावजूद फार्मेसिस्टों का स्थानांतरण किया गया है। इतना ही नहीं 55 साल से अधिक उम्र वाले फार्मासिस्टों को भी एक्ट के तहत छूट का लाभ नहीं दिया गया है। नियमों के तहत विभाग की ओर स्थानांतरण संबंधी विकल्प भरने संबंधी सुविधा का लाभ दिए बगैर सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस बाबत स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ज्ञापन भी भेजा गया है। डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रताप सिंह पवार व प्रांतीय महामंत्री आरएस ऐरी, जिला अध्यक्ष सुधा कुकरेती का कहना है कि यदि शासन व स्वास्थ्य विभाग ने चार दिन के भीतर नियमानुसार स्थानांतरण प्रक्रिया नहीं अपनाई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में आरएस ऐरी, बीएस कलूरा, बीएस पयाल, सुनील नौटियाल, एनपी भट्ट, बीएस बिष्ट, केआर आर्या, एआर जगूड़ी, अशोक पांडे, प्रताप बिष्ट, बीसी जोशी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed