फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आईटी पार्क में खुलेगा तकनीकी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

आईटी पार्क में खुलेगा तकनीकी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर

Tue, 22 May 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
आईटी पार्क में खुलेगा तकनीकी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी बोर्ड की तीसरी बैठक सोमवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में कौलागढ़ रोड स्थित नए कार्यालय में हुई। बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना का तकनीकी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर आईटी पार्क में खोलने समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी परियोजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिलीप जावलकर ने परियोजना के तहत विभिन्न सेवाएं प्रदान करने वाले विभागों के समन्वय से भूमिगत कार्यों के लिए समेकित प्लान बनाने की बात कही। इसके अलावा आईटी पार्क में परियोजना से संबंधित तकनीकी कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित करने का अनुमोदन किया। सीईओ ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में है। ऐसे में इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। इसके लिए कार्यों की प्राथमिकता सूची तैयार की जाए और योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए। बैठक में जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन, एमडीडीए उपाध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, केंद्र सरकार की अनुसचिव नीता आर्य, परियोजना प्रबंधक सलाहकार सुनील कुमार, कंपनी के सचिव सीएस मलिक समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed