{"_id":"5ae782794f1c1bb56a8b6f87","slug":"131525121657-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंबाइंड सर्विसेस और डीएसडब्ल्यूए ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंबाइंड सर्विसेस और डीएसडब्ल्यूए ने जीते मैच
Updated Tue, 01 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में सोमवार को कंबाइंड सर्विसेज और डीएसडब्ल्यूए की टीम ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर दी। जीत के साथ दोनों टीमें अगले दौर में प्रवेश कर गई।
तनुष क्रिकेट एकेडमी में आयोजित उत्तराखंड कॉरपोरेट क्रिकेट लीग में सोमवार को पहला मैच कंबाइंड सर्विसेज और यूपीईएस के बीच खेला गया। कंबाइंड सर्विसेज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यूपीईएस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 107 रन बनाए। अमर ने सर्वाधिक 43 रन की पारी खेली। कंबाइंड सर्विसेज के लिए शुभम, परवेश और आरपी चौधरी ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में कंबाइंड सर्विसेज ने 13.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर चार विकेट से आसान जीत दर्ज की। शुभम ने नाबाद 30 रन बनाए। यूपीईएस के लिए विश्वास ने दो विकेट चटकाए।
दूसरा मैच युवा वर्ल्ड बैंक और डीएसडब्ल्यूए के बीच खेला गया। युवा वर्ल्ड बैंक की टीम बल्लेबाजी करते हुए 16.4 ओवर में 75 रन पर ढेर हो गई। विजय पयाल ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। डीएसडब्ल्यूए के लिए मनन पुरी ने 3.4 ओवर में 26 रन देकर पांच विकेट और अभिषेक ने 5 ओवर में 6 रन देकर चार विकेट चटकाए। जवाब में डीएसडब्ल्यूए ने 7.3 ओवर में तीन विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिमन्यु ने 49 रन और मनन पुरी ने 16 रन बनाए। युवा वर्ल्ड बैंक की ओर से विकास ने दो विकेट लिए।