{"_id":"5abea88a4f1c1bbb618b4963","slug":"131522444426-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में जमा हुआ 50 लाख रुपये हाउस टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में जमा हुआ 50 लाख रुपये हाउस टैक्स
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
छुट्टी के दिन भी शुक्रवार को नगर निगम के कर अनुभाग और चकशाह नगर कार्यालय में लगे शिविर में लोगों ने 39 लाख रुपये का गृहकर जमा कराया। वहीं, दो दिनों में कुल 50 लाख रुपये टैक्स जमा कराया गया। आज वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है, ऐसे में निगम का 20 करोड़ का लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है।
नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर 29 और 30 मार्च को नगर निगम कार्यालय के साथ ही ब्रह्मपुरी वार्ड में कैंप के जरिये 50 लाख रुपये टैक्स वसूला गया। दूसरे दिन कार्यालय में जहां 35 लाख रुपये हाउस टैक्स आया। वहीं, दूसरी ओर चकशाहनगर स्थित कार्यालय से चार लाख रुपये टैक्स वसूला गया। अधिकारियों के मुताबिक अब तक करीब 17 करोड़ रुपये हाउस टैक्स वसूला जा चुका है। शनिवार (आज) को वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन है। उम्मीद है कि लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन, मौजूदा स्थितियों को देखते हुए लक्ष्य पूरा होता नहीं दिख रहा है। एक दिन में तीन करोड़ का लक्ष्य हासिल करना निगम के लिए बड़ी चुनौती है। उधर, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि लक्ष्य पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।