{"_id":"5ab6bbd74f1c1b2b618b5711","slug":"131521925079-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन का फैसला रोलबैक, डा. राजेश अदाना कुलसचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन का फैसला रोलबैक, डा. राजेश अदाना कुलसचिव
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वव्रिद्यालय में अपर सचिव जीबी ओली को कुलसचिव बनाने का फैसला पलट गया है। शनिवार को विवि में डा. राजेश अदाना को कुलसचिव पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई। इसके साथ ही प्रो. अनूप कुमार गक्खड़ को उनके मूल विभाग में वापस भेज दिया गया है।
आयुर्वेद विवि में चिकित्साधिकारी पदों पर भर्ती के दौरान विवाद हो गया था। इन विवादों पर शासन ने विवि कुलपति से जवाब मांगा था। इस बीच शासन ने प्रो. अनूप गक्खड़ को कुलसचिव पद से हटाकर जीबी ओली को कुलसचिव नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया था। लेकिन जीबी ओली विधानसभा सत्र में व्यस्त होने के चलते चार्ज नहीं ले पाए थे। शनिवार को शासन ने विवि के उपकुलसचिव डा. राजेश अदाना को कुलसचिव बनाने का आदेश जारी कर दिया। डा. अदाना ने कार्यभार ग्रहण भी कर लिया। डा. अदाना पौड़ी की जसपुर खाल आयुर्वेदिक चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी पद पर कार्यरत हैं। वह विवि में बतौर उपकुलसचिव अटैच हैं। अब वह दोनों पदों पर जिम्मेदारी संभालेंगे।