{"_id":"5a8dd4204f1c1baa1b8b8a5f","slug":"131519244320-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ों की डिमांड पूरी न होने पर छात्र ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ों की डिमांड पूरी न होने पर छात्र ने लगाई फांसी
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रेमनगर क्षेत्र में इंटर के एक छात्र ने किचन में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट तो नहीं मिला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि कपड़ों की मांग पूरी न होने को लेकर तनाव में था।
प्रेमनगर पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि कोल्हूपानी में रहने वाले छात्र मुकुल कुमार (18) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किचन में पंखे के कुंडे से लटके शव को नीचे उतारा। कमरे की तलाशी में किसी तरह की सुसाइड नोट नहीं मिला। एसओ मुकेश त्यागी ने बताया कि मुकुल सरस्वती विद्या मंदिर प्रेमनगर में इंटर का छात्र था। बराबर वाले कमरे में उसकी मां सोई हुई थी। इसी दौरान मुकुल ने फांसी लगा ली। जांच पड़ताल में पता चला है कि मुकुल ने कुछ कपड़ों की मांग की थी। मां ने उसे जल्द कपड़े दिलाने को कहा था। इसी बात को लेकर वह थोड़ा तनाव में था। मुकुल के पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं और मां पौंधा स्थित एक हॉस्टल में वार्डन हैं।