{"_id":"5a73771a4f1c1b89268b7cd9","slug":"131517516570-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीसी और एससीए सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीसी और एससीए सेमीफाइनल में पहुंचे
Updated Fri, 02 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
रेंजर्स मैदान में खेली जा रही दून क्रिकेट प्रतियोगिता में दून क्रिकेट क्लब (डीसीसी) ने दून वॉरियर्स को आठ विकेट और साइग्रेस क्रिकेट एकेडमी (एससीए) ने कोल्हूपानी क्रिकेट क्लब (केसीसी) को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
बृहस्पतिवार को खेले गए पहले क्वार्टर में दून वारियर्स की टीम पहले खेलते हुए 13.1 ओवर में 94 रनों पर ढेर हो गई। ओपनर अंकित ने एक छोर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 58 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से कोई भी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका। डीसीसी के विपिन ने पांच, संजय व अनूप ने दो-दो विकेट चटकाए। जवाब में खेलने उतरी डीसीसी ने 11.4 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। विपिन ने 14 गेंदों पर ताबड़तोड़ 41, योगेंद्र ने 26 व अशोक ने 19 रन बनाए।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में केसीसी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.2 ओवर में 64 रनों पर ढेर हो गई। मुकेश ने सबसे अधिक 25 व नरेंद्र ने 11 रन बनाए। एससीए के अक्षय ने चार और विनय व अखिलेश ने दो-दो विकेट लिए। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ने गौरव के 26 व शिवम के 24 रनों की बदौलत 8.2 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।