फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर निगम के बड़े बकाएदारों की कटेगी आरसी

नगर निगम के बड़े बकाएदारों की कटेगी आरसी

Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के बड़े बकाएदारों की कटेगी आरसी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

हाउस टैक्स वसूलने में नगर निगम प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। नगर निगम प्रशासन के वार्ड वार टैक्स जमा करवाने के लिए कैंप लगाए जाने के बाद भी बकायेदार रुचि नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में नगर निगम प्रशासन अब बड़े बकायेदारों की छंटनी करने में जुट गया है। इसके बाद बड़े बकायेदारों को नोटिस भेजकर आरसी काटी जाएगी।

नगर निगम को इस वित्तीय वर्ष में 20 करोड़ रुपये हाउस टैक्स वसूलना है। निगम ने इसके लिए जनवरी में हर वार्ड में कैंप लगाए हैं, ताकि लोग अपना टैक्स जमा कर सकें। वार्ड 45 और वार्ड 43 में शनिवार को कैंप लगाया गया। जिसमें 48 हजार रुपये टैक्स जमा हुआ। नगर निगम के कर अधीक्षक धर्मेश पैन्युली के मुताबिक मौजूदा वित्तीय साल में शनिवार तक नौ करोड़ रुपये राजस्व वसूला है। हालांकि यह राजस्व लक्ष्य का आधा भी नहीं है। ऐसे में मार्च 2018 तक 20 करोड़ रुपये का लक्ष्य हासिल करना नामुमकिन लग रहा है। वहीं कर अधीक्षक धर्मेश पैन्युली के मुताबिक मार्च आखिर तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा। इसके लिए अभी से बड़े बकायेदारों की छंटनी की जा रही है। फरवरी से बड़े बकायेदारों को नोटिस जारी होंगे। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर उनकी आरसी काटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed