फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रवृति योजना का लाभ उठाएं छात्र-छात्राएं

छात्रवृति योजना का लाभ उठाएं छात्र-छात्राएं

Thu, 11 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति योजना का लाभ उठाएं छात्र-छात्राएं
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) को संचालित करने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों को वेबसाइट की जानकारी दी गई। वहीं, समाज कल्याण विभाग ने दशमोत्तर कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति को आवेदन के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी घोषित की है। इस दौरान शिक्षकों को छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं की मदद करने के निर्देश दिए।

कार्यशाला का शुभारंभ समाज कल्याण विभाग के निदेशक योगेंद्र यादव ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, विकलांग एवं अन्य पिछड़ी जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन को केंद्र की वेबसाइट से जोड़ा है। उन्होंने छात्रवृत्ति को लेकर शिक्षकों को छात्र-छात्राओं की मदद करने की बात कही। कार्यशाला में शिक्षा विभाग के अधिकारियों और विद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों एनएसपी के बारे में जानकारी दी गई। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर ने सभी स्कूलों को छात्रवृत्ति पाने के लिए पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। इस दौरान समाज कल्याण के आइटी सेल ने पोर्टल में आई तकनीकी दिक्कतों को सुना। बताया कि समस्या का हल करने के लिए ऑनलाइन टोल फ्री नंबर (18001804236) और व्हाट्स एप नंबर (639521188) भी जारी किया गया। इसके अलावा 0135-2674121 के जरिये भी छात्र अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षाधिकारी यशवंत सिंह चौधरी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल और कई खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed