{"_id":"5a4a9d674f1c1bb34a8b9a8a","slug":"131514839399-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनावों से सता में वापसी करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनावों से सता में वापसी करेगी कांग्रेस
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
इसी वर्ष होने वाले नगर निकाय चुनावों के जरिये कांग्रेस राज्य में वापसी करेगी। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत किए जाने की आवश्यकता है, जिसके लिए सभी को अभी से जुटना होगा। पार्टी संगठन मजबूत रहा तो निकाय के साथ ही 2019 के लोक सभा चुनाव में भी कांग्रेस का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस के नव वर्ष संकल्प कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने यह बात कही।
जीएमएस रोड स्थित होटल में कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक धस्माना ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को निराश और हताश होने की जरूरत नहीं है। कई बार निराशा के दौर आए, लेकिन इससे कांग्रेस ज्यादा मजबूत होकर उभरी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जज्बे के दम पर पार्टी 2018 के नगर निकाय चुनावों में भी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए अभी से काम किए जाने की जरूरत है। प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित होकर तैयारी करेगा, जिससे 2018 में जीत तय हो सके। उन्होंने कहा कि महानगर में पार्टी अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान के कुशल नेतृत्व में जीत हासिल करेगी ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी महेश जोशी, जोत सिंह बिष्ट, जीपी शर्मा, डा. प्रियंका धस्माना, पंकज मेसोन, त्रिलोक सजवाण, मुकेश चौहान, दीप चौहान, विपुल नौटियाल, जगदीश धीमान, अशोक कोहली, अर्जुन सोनकर, कमलेश रमन, गरिमा दसौनी, परिणीता बडोनी, आनंद सिंह पुंडीर, नागेश रतूड़ी समेत अन्य मौजूद रहे।