फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नए साल में वृद्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड

नए साल में वृद्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड

Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
नए साल में वृद्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वर्ष 2018 वृद्ध मरीजों के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। राजकीय कोरोनेशन अस्पताल में वृद्ध मरीजों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। दस बेड के इस वार्ड में मरीजों को गीजर, व्हील चेयर और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

कोरोनेशन अस्पताल में अब तक वृद्ध मरीजों के लिए अलग व्यवस्था नहीं थी। सामान्य और पेइंग वार्ड में अन्य मरीजों के साथ ही इन्हें भी भर्ती किया जाता है, लेकिन नए साल में वृद्ध मरीजों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था की गई है। यहां आने वाले वृद्ध मरीजों को इस वार्ड में भर्ती किया जाएगा। वार्ड में पांच बेड महिला और पांच बेड पुरुषों के लिए बनाए गए हैं। वार्ड में एसी के साथ बाथरूम तक व्हील चेयर से जाने की भी सुविधा है। इसमें लगी टायल एंटी स्किट हैं। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एलसी पुनेठा ने कहा कि वृद्ध मरीजाें को कोई परेशानी न हो, इसी लिए अलग से वार्ड की व्यवस्था की गई है। इसमें नर्सें भी अलग से तैनात की जाएंगी। इसके अलावा वृद्ध मरीजों के लिए जो भी संभव हो सकता है, वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। वार्ड बनकर तैयार हो चुका है। जल्द ही वृद्ध व्यक्तियों के लिए बने इस वार्ड का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed