फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   16 दुर्लभ कछुओं के साथ तीन तस्कर पकड़े

16 दुर्लभ कछुओं के साथ तीन तस्कर पकड़े

Sat, 23 Dec 2017 01:41 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:41 AM IST
विज्ञापन
16 दुर्लभ कछुओं के साथ तीन तस्कर पकड़े
16 दुर्लभ कछुओं के साथ तीन तस्कर दबोचे
विज्ञापन

-- नजीबाबाद से देहरादून लाए जा रहे थे कछुए
-- मोतीचूर में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश/रायवाला। रायवाला पुलिस ने वन्यजीव तस्करी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन वन्यजीव तस्करों को पकड़कर उनके कब्जे से दुर्लभ प्रजाति के 16 जिंदा कछुए बरामद किए हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है। सभी आरोपी ऋषिकेश और मुनिकीरेती निवासी बताए जा रहे हैं। रायवाला थाना में पुलिस क्षेत्राधिकारी मंजूनाथ टीसी ने प्रेसवार्ता में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे मोतीचूर चैकपोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने हरिद्वार की ओर से रायवाला आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया, तो कार सवार घबरा गया।
शक होने पर पुलिस ने कार की तलाशी, जिसमें एक प्लास्टिक के कट्टे से दुर्लभ प्रजाति के 16 कछुए बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जुल्फकार पुत्र गुलफाम निवासी शीशमझाड़ी, मुनिकीरेती, टिहरी, रोहित महिंद्रा पुत्र ईश्वर प्रसाद निवासी चौदहबीघा निकट चीनी गोदाम, मुनिकीरेती, टिहरी व कमल पुत्र शंकरलाल निवासी आशुतोषनगर, जाटव बस्ती, ऋषिकेश के रूप में की है। सीओ ने बताया कि आरोपी यह कछुए नजीबाबाद से देहरादून ले जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने कछुओं का इस्तेमाल दवाइयों में करने की बात कही है। थानाध्यक्ष महेश जोशी के मुताबिक आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बताया कि पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल प्रवीण सिंधु, योगेंद्र सिंह, विरेंद्र सिंह, चालक आदेश कुमार शामिल थे।
विज्ञापन

तस्करों का रिकार्ड खंगाल रही पुलिस
रायवाला। वन्यजीवों की तस्करी में जुड़े तीनों आरोपियों की आपराधिक कुंडली पुलिस खंगालाने में जुटी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी का लिंक पता लगाने की कोशिश में है। पुलिस इस पर पूछताछ कर रही है कि आखिरकार आरोपियों को नजीबाबाद में किसने भारी मात्रा में दुर्लभ प्रजाति के कछुए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दवाइयां बनाने के लिए की जा रही तस्करी
रायवाला। थानाध्यक्ष महेश जोशी के मुताबिक आरोपियों ने कछुओं की तस्करी टीवी और अन्य घातक बीमारियों में इलाज के लिए करने की बात कही है। बताया कि आरोपी कछुओं की तस्करी कर उन्हें दवाइयों में इस्तेमाल के लिए बेचा दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed