{"_id":"5a3c1c0f4f1c1b8d698c31bf","slug":"131513888783-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को बड़ासी ग्रांट में मुफ्त होगी स्वास्थ्य जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को बड़ासी ग्रांट में मुफ्त होगी स्वास्थ्य जांच
Updated Fri, 22 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विजन सोसाइटी ऑफ इंडिया और भारत विकास परिषद समर्पण के तत्वावधान में 24 दिसंबर को थानो रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बड़ासी ग्रांट में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में दिव्यांगों का चिह्नीकरण भी किया जाएगा और उन्हें एनआईवीएच के सहयोग से उनकी जरूरत का सामान वितरित किया जाएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रविवार सुबह नौ बजे से शिविर शुरू होगा। आयोजन समिति के सचिव राजीव सक्सेना ने बताया कि शिविर में फिजिशियन, नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, दंत रोग, हृदय रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग और नेत्र रोग विशेषज्ञ लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श और दवाएं देंगे। लोगों को अधिकतम 15 दिन की दवा मुफ्त दी जाएगी। शिविर में चिकित्सक ट्राई साइकिल, कैलिपर, बैशाखी, कान की मशीन समेत अन्य उपकरणों के लिए दिव्यांगों का चिह्नीकरण भी करेंगे।
चयनित दिव्यांगों को बाद में एनआईवीएच के सहयोग से जरूरत के उपकरण वितरित किए जाएंगे। आयोजन में रामगोपाल गोयल, नीलेश अग्रवाल, राजीव सक्सेना, कमल के लाल, डॉ.ओम प्रकाश, उदयवीर मलिक समेत अन्य सहयोग कर रहे हैं। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए ग्राम प्रधान, बड़ासी ग्रांट के मोबाइल नंबर 9719965253 पर संपर्क कर सकते हैं।