{"_id":"5a3ab31a4f1c1bce408be4e6","slug":"131513796378-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औष्\nधि और पर्यटन से रोकेंगे पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औष् धि और पर्यटन से रोकेंगे पलायन
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि औषधि और पयर्टन से प्रदेश से पलायन रोकने की कवायद की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेशुमार प्राकृतिक संपदाओं में मौजूद जड़ी बूटी के संवर्धन को लेकर बाबा रामदेव के पतंजलि संस्थान और जापानी संस्था जायका के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। प्रदेश में शीघ्र ही बड़ी संख्या में फारेस्ट गार्ड भी भर्ती किए जाएंगे।
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का लोकार्पण करने के बाद कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर गोयल के रुड़की आवास पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी की नीतियों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में त्रिवेणी का संगम है। जिसमें मुस्लिम समाज में मक्का मदीना के बाद पिरान कलियर आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। इसके साथ ही सिख समाज के पावंटा साहिब के बाद हेमकुंड साहिब, हिंदू समाज में बदरीनाथ, केदारनाथ और हरिद्वार आते है। इन तीर्थ स्थालों पर आने वाले पर्यटकों से प्रदेश के पलायन को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश में जड़ी बूटी की भरपूर संपदा है। जिससे लेकर बाबा रामदेव से वार्ता चल रही है। जिससे रोजगार के संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे और प्रदेश से पलायन रुकेगा। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा, प्रमोद गोयल, शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, हिमांशु राजपूत, शिवम त्यागी, हितेश शर्मा, अजय प्रताप सैनी, संजय कश्यप, शोभित गुप्ता, विकास पाल, शिवम अग्रवाल, रेशू चौहान, सौरभ सैनी, नीतू सिंह, निकुंज वर्मा, विकास सैनी, नवीन राजपूत एवं राष्ट्रवीर चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।