फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कार के नंबर के जरिये

कार के नंबर के जरिये

Mon, 18 Dec 2017 02:02 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
कार के नंबर के जरिये
कार के नंबर के जरिये दिल्ली से दबोचे चोर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
क्लेमेंटटाउन और रायपुर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में आए कार के नंबर की मदद से दिल्ली से आकर दून में चोरी करने वाले तीन शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक मकान से चोरी किया गया माल बरामद हुआ है। इनके खिलाफ कई राज्यों में मुकदमे बताए गए हैं। वहीं, चोरी के जेवर खरीदने के मामले में दिल्ली के सुमन नगर स्थित मोहनी ज्वैलर्स के मालिक को वांछित किया गया है।
एसओ क्लेमेंटटाउन दिलबर नेगी के मुताबिक आशिमा विहार निवासी नीरज अग्रवाल के घर से आठ दिसंबर को चोरों ने नकदी और जेवरात चोरी कर लिए थे। उस समय नीरज का परिवार अस्पताल गया हुआ था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसी बीच सीसीटीवी कैमरे में एक कार का नंबर आया, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया गया। यह नंबर जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी पूजा नाम की महिला के नाम पाया गया। बातचीत में पता चला कि कमल नाम का युवक कार चलाता है। इसी आधार पर शनिवार को पुलिस ने दिल्ली से कार सवार तीन युवकों जोगेन्द्र यादव निवासी सूरज पार्क बादली, पश्चिमी दिल्ली, कमल निवासी जहांगीरपुरी और जय प्रकाश उर्फ बबलू निवासी बिहार को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियाें ने आशिमा विहार में चोरी की बात स्वीकार कर ली। बताया कि वह मोहनी ज्वैलर्स सुमन नगर दिल्ली को चोरी का माल बेचते हैं।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि आरोपियों के पास से नीरज अग्रवाल के घर से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात के अलावा कै मरा समेत कुछ अन्य सामान बरामद हो गया है। तीनों शातिर चोर हैं, जो दिल्ली और सोनीपत से जेल जा चुके हैं। यह तीनों चोर कार से छह दिसंबर को देहरादून आए थे। यहां चार दिन तक अग्रसेन चौक स्थित एक होटल में रहे। दो घरों में उनका चोरी का प्रयास विफल हो गया। एसएसपी ने क्लेमेंटटाउन और रायपुर पुलिस को सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed