{"_id":"5963b5a24f1c1ba82e8b46aa","slug":"131499706786-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विहीन लोगों को दिया जाएगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विहीन लोगों को दिया जाएगा लाभ
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। वर्ष 2022 तक सबके लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के संचालन के लिए विकास भवन में कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सीडीओ आशीष भटगांई ने कहा कि भारत सरकार की ओर से संचालित योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतें। उन्होने कहा कि शासन की ओर से निर्धारित समयसीमा के भीतर सर्वेक्षण पूरा किया जाना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कार्यशाला में बताया गया कि शासन से निर्धारित रोस्टर के तहत कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए 12 जुलाई को सर्वे में तैनात कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद 13 से 25 जुलाई तक सर्वे और सत्यापन किया जाएगा। 29 जुलाई को जिला स्तर से अंतिम रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। 31 जुलाई से 11 अगस्त तक प्राप्त आवेदन पत्रों की एंट्री पूरी की जानी है। एचडीए (हाउसिंग डेवलमेंट अथॉरिटी) के रमेश चौहान और अमृत योजना के आशीष कठैत ने जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी। प्रधानमंत्री आवास योजना में उस परिवार को जिनका कहीं भी अपना पक्का मकान नहीं है, उसको पात्रता सूची में शामिल किया जाएगा। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष उमेशचरण गुसाईं, चंबा पालिकाध्यक्ष विक्रम पंवार, कल्पना कठैत आदि मौजूद थे।