फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिंचाई विभाग और नगर निगम में ठनी

सिंचाई विभाग और नगर निगम में ठनी

Wed, 21 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
सिंचाई विभाग और नगर निगम में ठनी
रतनमणी डोभाल
विज्ञापन

हरिद्वार।
कांवड़ मेले में होने वाली करोड़ों की कमाई को लेकर सिंचाई विभाग और नगर निगम में ठन गई है। जिलाधिकारी की ओर से बुलाई गई कांवड़ मेला व्यवस्था की बैठक में नगर निगम के मेयर मनोज गर्ग एवं सिंचाई खंड हरिद्वार के अधिशासी अभियंता डीके सिंह में वाकयुद्ध हुआ।
प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होने के बाद मेयर मनोज गर्ग काफी शक्तिशाली हो गए हैं। उन्होंने कांवड़ मेला व्यवस्था के तहत सिंचाई विभाग की मेला भूमि पर कांवड़ बाजार तथा वाहन पार्किंग का ठेका देने की योजना बनाई है। सिंचाई विभाग की एनओसी के बिना ही कतिपय अखबारों में निविदाएं भी प्रकाशित करा दी हैं। बैठक में मेयर ने साफ-साफ कहा कि नगर निगम क्षेत्र में पार्किंग कांवड़ मेला बाजार और तहबाजारी का ठेका नगर निगम देगा। इसका विरोध करते हुए अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने कहा कि नगर निगम अपनी जमीन पर जो चाहे करें, लेकिन सिंचाई विभाग की जमीन पर उसको पैर नहीं रखने देंगे। इसके विपरीत मेयर ने धमकाते हुए अंदाज में कहा कि कमाई कोई करे और गंदगी नगर निगम उठाए, अब ऐसा नहीं चलने दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस तनातनी के बीच सिंचाई विभाग व नगर निगम दोनों ही कांवड़ मेले के लिए पार्किंग का ठेका देने की तैयारी कर रहे हैं। नगर निगम ने सिंचाई विभाग की मेला भूमि रोडी बेलवाला, आनंद वन समाधि, ग्रीन विस्टा बेलवाला, सप्तसरोवर क्षेत्र में वाहन पार्किंग व बैरागी कैंप तथा चमगादड टापू पंतद्वीप में कांवड़ बाजार बनाने का ठेका देने की तैयारी की है। उसको रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से पार्किंग ठेकेदारों की एक लॉबी नगर निगम के हस्तक्षेप के खिलाफ हाईकोर्ट तक जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने सिंचाई विभाग की जमीन पर पैर भी रखा तो उसके खिलाफ केस किया जाएगा। इस संबंध में शासन को भी पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। रोडी बेलवाला में भी पार्किंग का ठेका सिंचाई विभाग ही देगा। मेयर को गंदगी केवल पार्किंग में ही दिखाई देती है, जिससे शासन का ढाई करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है। पार्किंग के अलावा अन्य क्षेत्रों में गंदगी का बुरा हाल है। हम ओपन टेंडर करा रहे हैं, चाहे तो नगर निगम भी ठेका ले सकता है।

- डीके सिंह अधिशासी अभियंता।

मैने जिलाधिकारी तथा प्रभारी मंत्री के सामने ही साफ कह दिया है कि नगर निगम क्षेत्र में वाहन पार्किंग का ठेका नगर निगम ही करेगा। तभी वह सफाई व्यवस्था करेगा। अगर कोई नगर निगम की नहीं सुनेगा तो वह गंदगी नहीं उठाएंगे। हमने पार्किंग का ठेका देने के टेंडर भी आमंत्रित करा लिए हैं।
- मनोज गर्ग, महापौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed