{"_id":"594a9a364f1c1bef218b4694","slug":"131498061366-tehri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरटी में एनसीसी शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरटी में एनसीसी शिविर
Updated Wed, 21 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
कैडटों को दी राष्ट्रप्रेम की जानकारी
नई टिहरी (ब्यूरो)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में उत्तराखंड एनसीसी निदेशालय की पहल पर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय रुड़की के 31 उत्तराखंड बटालियन हरिद्वार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर के शिविर के नवें दिन स्वयंसेवकों को कई जानकारी दी गई।
बिग्रेडियर केबीके केशब ने कैडिटों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सदभाव, देशभक्ति की भावना के बारे में अवगत कराया। कहा कि अनुशासन एवं एकता सबसे पहले होनी चाहिए। तभी हर किसी कार्य में सफलता हासिल की जा सकती है। कर्नल एमएस रावत ने कैडेटों को सामाजिक गतिविधियों में शामिल होने को कहा। उन्होंने कहा कि सच्चा देशभक्त वहीं होता है, जो निस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं। कैडेटों ने योग के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों भी प्रस्तुतियां दी। शिविर में उत्तराखंड, दिल्ली, गुजरात, यूपी, बिहार आदि राज्य के छह सौ कैडेट, 50 अधिकारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस मौके पर कर्नल राजेश, एसएस सजवाण, राजीव उनियाल, यशपाल रावत, डा. इंदिरा पांडेय आदि मौजूद थे।