{"_id":"65d7ab9484375a6cf5094197","slug":"13-people-gambling-in-flat-arrested-dehradun-news-c-5-1-drn1031-355938-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: फ्लैट में जुआ खेल रहे 13 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: फ्लैट में जुआ खेल रहे 13 लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
रायपुर पुलिस ने एक फ्लैट में छापा मारकर 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने दो लाख 45 हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
एसएसपी देहरादून को गोपनीय माध्यम से सूचना मिली कि थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत राजाराम विहार में एक फ्लैट में कई लोगों की ओर से जुआ खेला जा रहा है। इसके बाद एसएसपी अजय सिंह ने सीओ डोईवाला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की। टीम ने रात को राजाराम विहार में राज रेजिडेंसी के बगल में स्थित फ्लैट में दबिश दी। फ्लैट के कमरे में कुल 13 लोग ताश के पत्तों से हार-जीत के बाजी लगाकर जुआ खेलते मिले। सभी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही वहां से 2,45,000 रुपये नकद और ताश की दो गड्डियां बरामद की गईं।
ये पकड़े गए
जुआ खेलने के आरोपियों की पहचान संजय सिंह निवासी नालापानी एजुकेशन डिपार्टमेंट तरला आमवाला, राजीव कुमार व भरत शर्मा निवासी मंदाकिनी विहार सहस्त्रधारा, मनोज साहनी निवासी मच्छी बाजार, जतिन गुलाइटी निवासी मन्नूगंज मच्छीबाजार, अभिषेक साईं लोक जीएमएस रोड, अमित कुमार निवासी लिंटन रोड, अजीत कुमार एकता विहार रायपुर, अमरदीप मालवा चूना भट्ठा, विक्की मारवाह डांडीपुर मोहल्ला, विकास शेट्टी पीठ बाजार ज्वालापुर हरिद्वार, पवन कुमार निवासी नानकबाड़ा हरिद्वार, सर्वेश कुमार सुभाषनगर ज्वालापुर के रूप में हुई।