फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13 moe dengue patient found in dehradun.

दून में डेंगू का डंक जारी, 13 और मरीज आए सामने

Sat, 30 Jul 2016 05:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Jul 2016 05:05 AM IST
विज्ञापन
13 moe dengue patient found in dehradun.
डेंगू - फोटो : file photo

राजधानी में डेंगू फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। शुक्रवार को भी 13 नये मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद कुल रोगियों की संख्या 158 पहुंच गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को भी पथरीबाग क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों की जांच की और संदिग्धों के सैंपल लिए।

विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पथरीबाग शिविर में कुल 68 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। संदिग्ध लक्षण पाए जाने के बाद एलाइजा टेस्ट के लिए 41 रोगियों के सैंपल लिए गए। वहीं पथरीबाग, टीएचडीसी कॉलोनी और रेलवे कॉलोनी से लिए गए सौ से ज्यादा सैंपलों की शुक्रवार को जांच की गई।
विज्ञापन


771 लोगों के लिए जा चुके सैंपल
इसमें से 13 सैंपल पॉजिटिव पाए गए। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि 13 नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल रोगियों की संख्या 158 पहुंच गई है। पथरीबाग क्षेत्र से अभी तक एलाइजा जांच के लिए 771 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू के पांच नये रोगी भर्ती किए गए। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि अस्पताल में डेंगू आइसोलेशन वार्ड में 20 बेड आरक्षित किए गए हैं। फिलहाल केवल पांच ही मरीज भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed