फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13 green trees of banned species cut down in Vikas Nagar, case against three including two real brothers

Dehradun News: विकासनगर में प्रतिबंधित प्रजाति साल के 13 हरे पेड़ काटे, दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ केस

Wed, 08 May 2024 04:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
13 green trees of banned species cut down in Vikas Nagar, case against three including two real brothers
सेलाकुई थाना क्षेत्र के राजावाला में प्रतिबंधित प्रजाति साल के 13 हरे पेड़ों को काटने और 50 पौधों को जड़ से उखाड़ने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को वन आरक्षी श्रीपाल ने राजावाला में कालसी वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज के अंबाडी द्वितीय बीट में हरे पेड़ों के अवैध कटान मामले में कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि राजावाला निवासी अशोक कुमार, राजेश कुमार और गब्बर सिंह नेगी ने आरक्षित वन भूमि अंबाडी कक्ष संख्या 5बी से सटे राजस्व भूमि पर खड़े साल के 13 पेड़ों को काट दिया और 50 पौधों को जेसीबी से जड़ से उखाड़ दिया। उसके बाद भूमि को समतल कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि अशोक कुमार और राजेश कुमार सगे भाई हैं। दोनों मूल रूप से देहरादून के मियांवाला के रहने वाले हैं। बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed