फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13.50 lakh rupees in the name of MBA in Australia

ऑस्ट्रेलिया में एमबीए कराने के नाम पर 13.50 लाख रुपए ठगे

Mon, 29 Mar 2021 12:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
13.50 lakh rupees in the name of MBA in Australia
एक युवक से ऑस्ट्रेलिया में एमबीए कराने के नाम पर करीब 13.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगी की शिकायत डालनवाला थाने में दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले में शिकायत ऋषभ पुत्र दुर्गेश निवासी रेसकोर्स ने की है। ऋषभ ने बताया कि उनकी एक परिचित के माध्यम से वरुण अरोड़ा नाम के व्यक्ति से पहचान हुई थी। वरुण अरोड़ा की हनी ट्रैवल्स नाम से कंपनी थी। वर्ष 2019 में वरुण अरोड़ा ने ऋषभ और उसके पिता को कहा कि ऋषभ पढ़ने में काफी तेज है। लिहाजा उसे विदेश में पढ़ने के लिए भेज दें तो अच्छा भविष्य बन सकता है। ऋषभ वरुण अरोड़ा की बातों में आ गया और उसे 13.50 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद भी ऋषभ का आस्ट्रेलिया का वीजा नहीं लगा।
विज्ञापन

ऋषभ के अनुसार यह बात जब उसके पिता को पता चली तो उन्होंने वरूण से पैसे वापस मांगे। इस पर वरुण ने उसे चेक थमा दिया, लेकिन यह चेक बाउंस हो गया। अब ठगी की शिकायत पर डालनवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। वरुण अरोड़ा के खिलाफ वसंत विहार थाने में भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed