फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   129 slums got ownership

129 मलिन बस्तियों को मिलेगा मालिकाना हक

Sat, 11 Jan 2020 02:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
129 slums got ownership
नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षदों की समस्याओं का समाधान करते मेयर सुनील उनियाल गामा।
देहरादून। नगर निगम बोर्ड बैठक में 129 मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग गई है। नगर निगम की ओर से करीब 40 हजार घरों पर हाउस टैक्स लगाया गया है। इनसे पिछले महीने से हाउस टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब इन्हें मालिकाना हक दे दिया है।
विज्ञापन

वर्ष 1992 जब नगर निगम, नगर पालिका थी, तब मलिन बस्तियों पर भवन कर लगाया गया था। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली उस समय हाउस टैक्स असेसमेंट कमेटी के अध्यक्ष थे। उस समय मलिन बस्तियों में घरों की संख्या करीब 20 हजार थी। वर्ष 1998 में नगर निगम तो बन गया, लेकिन यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इसकी वजह पालिका में रेंटल वैल्यू के आधार पर कर वसूला जाता था, जबकि निगम बनने पर कारपेट एरिया का नियम लागू हो गया। जिसके कारण मलिन बस्तियों के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी कर में संशोधन नहीं हो सका। जबकि हर पांच साल बाद संशोधन जरूरी है। वर्ष 2013 में तत्कालीन मेयर विनोद चमोली ने भवन कर में संशोधन किया था। लेकिन, मलिन बस्तियों का हाउस स्थगित ही रहा, जिसे नगर निगम के मौजूदा ने लागू कर दिया। वहीं, मलिन बस्ती को मालिकाना हक देने की मांग भी काफी समय से की जा रही है। जिस पर शुक्रवार को बोर्ड ने मुहर लगा दी। मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देने पर पार्षदों ने मेयर गामा को बधाई दी।
विज्ञापन

मलिन बस्तियां नेता लोग बसाते हैं। इन्हें बिजली-पानी के कनेक्शन भी नेता उपलब्ध करवा देते हैं। लेकिन मालिकाना हक नहीं दे पाते। निगम ने 129 मलिन बस्तियों को मालिकाना हक देकर बहुत बड़ा काम किया है। यह हजारों लोगों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। खजान दास, विधायक, राजपुर विधानसभा क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed