फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   1.23 lakh cusecs of water is being released into Yamuna

Dehradun News: यमुना में छोड़ा जा रहा 1.23 लाख क्यूसेक पानी

Tue, 02 Sep 2025 02:33 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 02 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
1.23 lakh cusecs of water is being released into Yamuna

विज्ञापन
यमुना और टोंस के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते दोनों नदियां उफान पर हैं। डाकपत्थर बैराज से यमुना नदी में लगातार 1.23 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। सोमवार को बैराज से यमुना नदी में अधिकतम 1.39 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शासन की ओर से दिल्ली और हरियाणा राज्य को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

रविवार दोपहर दो बजे से छिबरौ (240 मेगावाट), खोदरी (120 मेगावाट), शाम पांच बजे ढालीपुर (51 मेगावाट) और ढकरानी (33.75 मेगावाट) जल विद्युत गृह और शाम छह बजे से व्यासी बांध परियोजना (120 मेगावाट) में बिजली उत्पादन ठप है। कुल्हाल (30 मेगावाट) जल विद्युत गृह में उत्पादन सुचारु है।
विज्ञापन




रविवार दोपहर से ही यमुना और टोंस नदी उफान पर हैं। सोमवार को इच्छाड़ी बांध से 1,02620 क्यूसेक पानी टोंस नदी में छोड़ा गया। वहीं डाकपत्थर बैराज से अधिकतम 1,39,460 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। छिबरौ, खोदरी, ढालीपुर, ढकरानी और व्यासी बांध परियोजना में दूसरे दिन भी उत्पादन ठप रहा। नदी का जलस्तर और गाद की मात्रा दोनों ही कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकपत्थर बैराज से यमुना नदी में लगातार बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली और हरियाणा राज्य के लिए बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। शाम छह बजे भी डाकपत्थर बैराज से नदी में पानी का प्रवाह एक लाख क्यूसेक से अधिक था।



एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि तहसील प्रशासन की ओर से नदी के किनारे रहने वाले लोगों को अलर्ट किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की ओर से लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। सभी नौ बाढ़ चाैकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।


यूजेवीएनएल के जनसंपर्क अधिकारी विमल डबराल ने बताया की हथिनीकुंड बैराज को अलर्ट भेजा गया था, वहां से आगे भी अलर्ट जारी किया गया है। कुल्हाल को छोड़कर यमुना घाटी की सभी परियोजना और जल विद्युत गृह में उत्पादन ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed