{"_id":"5c9e7967bdec22493442e986","slug":"121553889639-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस विभाग का हिस्सा बने 18 उपाधीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस विभाग का हिस्सा बने 18 उपाधीक्षक
विज्ञापन
देहरादून। पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में शुक्रवार को हुई दीक्षांत परेड के बाद 18 उपाधीक्षक पुलिस महकमे का हिस्सा बन गए। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी ने परेड की सलामी ली। उन्हाेंने कहा कि समाज में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां होती हैं, जिनका निर्वहन सेवा भाव से करने की जरूरत है।
विज्ञापन
डीजीपी रतूडी ने कहा कि पुलिस के सामने अनेक चुनौतियां हैं। समाज में बुरे लोगों पर कार्रवाई और अच्छों का सम्मान करने के साथ शांति व्यवस्था कायम करने में पुलिस अधिकारी की बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में इन उपाधीक्षकों को प्रशिक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
डीजीपी ने प्रशिक्षण के दौरान सराहनीय प्रदर्शन पर पूर्णिमा गर्ग और शांतनु पाराशर को सम्मानित किया। बताया गया कि पुलिस उपाधीक्षक प्रथम चरण में तीन-तीन माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए मैदानी इलाकाें में तैनात रहेंगे। इसके बाद दो-दो माह पर्वतीय जिलों और एक-एक माह पुलिस मुख्यालय में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इससे पहले डीजीपी ने परेड का निरीक्षण किया। दीक्षांत परेड में परेड कमांडर प्रथम पूर्णिमा गर्ग, परेड कमांडर द्वितीय नरेंद्र पंत और संगीता टम्टा रहीं।
विज्ञापन
पीटीसी के निदेशक और पुलिस उप महानिरीक्षक मुख्तार मोहसिन ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान स्टडी टूर के माध्यम से प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों को पुलिस स्टेशन, एसटीएफ , साइबर थाने, जेल, उत्तराखंड न्यायिक अकादमी आदि का भ्रमण कराकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही कांवड़ मेले, वीवीआईपी ड्यूटी, नगर निकाय चुनाव और विधानसभा सत्र के दौरान उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन वी विनय कुमार, आईजी संजय गुंज्याल, एपी अंशुमन, डीआईजी कार्मिक जगतराम जोशी, सीओ पीटीसी प्रकाश चंद देवली आदि मौजूद थे।