फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजलीकर्मियों की बेमियादी हड़ताल पांच मार्च से

बिजलीकर्मियों की बेमियादी हड़ताल पांच मार्च से

Tue, 22 Jan 2019 01:54 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
बिजलीकर्मियों की बेमियादी हड़ताल पांच मार्च से
हड़ताल
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

ऊर्जा विभाग के तीनों निगमों में कार्यरत संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण किए जाने, समान कार्य समान वेतन दिए जाने जैसी पांच सूत्री मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने पांच मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।
उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की सोमवार को हुई बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि यदि सरकार चार मार्च तक कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण नहीं करती है तो पांच मार्च की मध्य रात्रि से ऊर्जा विभाग के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके साथ ही 20 फरवरी को गांधी पार्क से लेकर सचिवालय तक महारैली निकालने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि मांगों को लगातार उठाने का बावजूद कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो रही है। बैठक में इंसारुलहक, जीएन कोठियाल, प्रदीप कंसल, चित्र सिंह, विजय बिष्ट, विनोद कवि, जेसी पंत, डीसी ध्यानी, रविंद्र सैनी, अरविंद त्रिपाठी, संदीप शर्मा, दीपक बेनीवाल, पवन रावत, बबलू सिंह, सुशील शर्मा, बलवान सिंह समेत कई संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांगें
-22 दिसंबर 2017 को शासन, ऊर्जा निगम प्रबंधन, विभिन्न संगठनों और एसोसिएशन के बीच हुआ समझौता लागू किया जाए।
-9, 14 और 19 वर्ष की अवधि में एसीपी, समयबद्ध वेतनमान की पूर्ववर्ती व्यवस्था बहाल की जाए।
-ऊर्जा के तीनों निगमों में उपनल के जरिये भर्ती संविदाकार्मिकों का नियमितीकरण किया जाए। इस प्रक्रिया के पूरी होने तक उच्च न्यायालय के आदेशानुसार समान कार्य समान वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्ष 2000 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पहले की तरह जीपीएफ कवर पेंशन स्कीम लागू की जाए।
-सातवें वेतन आयोग के सापेक्ष सभी भत्तों को पुनरीक्षित किया जाए।
-रिक्त पदों पर पदोन्नति की जाए। जिन पदों को भरने के लिए पात्रता में शिथिलीकरण देना जरूरी हो, उन्हें उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड की तरह सेवा में शिथिलता प्रदान करते हुए अन्य सभी संवर्गों में प्रोन्नतियां की जाएं।

आंदोलन का कार्यक्रम
23 जनवरी को हरिद्वार, 28 जनवरी को डाक पत्थर, एक फरवरी को रुद्रपुर, दो को हल्द्वानी, चार को श्रीनगर, उत्तरकाशी, छह को ईसी रोड देहरादून में कार्मिक सभा एवं जनजागरण होगा। 12 फरवरी को सरकारी मोबाइल और सिम कर्मचारियों द्वारा अपने नियंत्रक अधिकारी को वापस किए जाएंगे। 20 फरवरी को गांधी पार्क से सचिवालय कूच किया जाएगा। 25 और 26 फरवरी को जलविद्युत निगम मुख्यालय पर अनशन किया जाएगा। 27 व 28 फरवरी को उत्तराखंड पावर कारपोरेशन मुख्यालय पर एक और दो मार्च को पिटकुल मुख्यालय पर अनशन शुरू होगा। मांगें पूरी न होने की स्थिति में पांच मार्च की मध्य रात्रि से बेमियादी हड़ताल शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed