CBSE परीक्षा देने वाले परीक्षार्थी देख सकेंगे टॉपर्स की कॉपियां, बोर्ड ने जारी की उत्तर पुस्तिकाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2018 की बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं जारी की हैं। बोर्ड की ओर से यह उत्तर पुस्तिकाएं सभी विद्यालयों को भेज दी गई हैं। जो छात्र बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे उत्तर पुस्तिकाएं देख सकते हैं।
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि इस साल पहली बार 2018 में 10वीं और 12वीं के टॉपर रहे छात्रों की उत्तर पुस्तिकाएं और ऐसे छात्रों की विषयवार उत्तर पुस्तिकाएं, जिन्होंने 100 अंक हासिल किए हैं सभी स्कूलों को भेजी गई हैं। इसका मकसद छात्रों को बोर्ड की मार्किंग स्कीम और सवालों को हल करने के सही पैटर्न की जानकारी देना है। इसके तहत सभी स्कूलों को सीडी के माध्यम से पेपर भेजे गए हैं। अगर कोई छात्र चाहे तो वह सीडी या बोर्ड की ओर से भेजे गए उत्तर पुस्तिकाओं के लिंक के माध्यम से अपने स्कूल से ये उत्तर पुस्तिकाएं ले सकता है।
सीआईएससीई भी कर रहा तैयारी
उधर, 10वीं, 12वीं की बेहतर तैयारी के लिए काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से भी यही प्रयोग शुरू होने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक सीआईएससीई जल्द ही 2018 के टॉपर छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाएं वेबसाइट पर अपलोड करेगा।