{"_id":"5c1d4b72bdec2257114a8c95","slug":"121545423730-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी में ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
रामलीला मैदान में चल रहे शरदोत्सव क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी में पंजिया गांव ने घींगऊ को हराया। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ विकासनगर नगर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा और एसडीएम चकराता बीके तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन किए जाने जरूरी हैं। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर होने वाले आयोजनों को सरकारी सहायता दिए जाने की बात कही। कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर क्रीड़ा प्रशिक्षक की तैनाती होनी चाहिए, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण मिल सके। प्रतियोगिता में डेरीयो ने अठगांव गांव, टिपराड़ ने सकनी, रजानु ने चिटाड़, दिलोऊ ने धोइरा को हराया। जबकि देउ ने भंजरा, बाघना ने जिसोऊ और बिरमो ने गोथान को हराकर दूसरे चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान ज्येष्ठ उप प्रमुख दयाराम चौहान, रमेश नेगी, बीडीओ चकराता राजेंद्र जोशी, आयोजक समिति के अध्यक्ष रितेश, स्वराज सिंह, संजय खान, कृपाराम शर्मा, रणवीर सिंह, दर्शन सिंह, यशपाल सिंह, शमशेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, रवि कुमार, नीलम सेमवाल, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे।