फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेयर के पहले निरीक्षण में गायब मिले 59 कर्मचारी

मेयर के पहले निरीक्षण में गायब मिले 59 कर्मचारी

Wed, 12 Dec 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मेयर के पहले निरीक्षण में गायब मिले 59 कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा के पहले निरीक्षण में मंगलवार को 59 कर्मचारी गायब मिले। सबसे अधिक 23 कर्मचारी भवन कर अनुभाग में अनुपस्थित पाए गए। हालांकि मेयर ने कर्मचारियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया और अगली बार गायब मिलने पर वेतन काटने की चेतावनी दी।

मेयर सुनील उनियाल ने मंगलवार सुबह 10 बजे अधिकारियों के साथ निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भवन कर, भूमि, लेखा, सामान्य एवं विद्युत अनुभाग आदि में 59 कर्मचारी नदारद मिले। केवल 192 कर्मचारी ही मौके पर कार्य करते पाए गए। निरीक्षण में भवन कर अनुभाग में 23, अभियंत्रण अनुभाग में तीन कर्मचारी नहीं मिले। सामान्य अनुभाग में चार, भूमि अनुभाग में 16, लेखा अनुभाग में दो तथा विद्युत अनुभाग में 11 कर्मचारी नदारद मिले। यह अव्यवस्था देखकर मेयर का पारा हाई हो गया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी जनता की सेवा के लिए हैं। बगैर किसी सूचना के गायब होना सही नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगले निरीक्षण में जो भी कर्मचारी अनुपस्थित मिलेंगे उनका वेतन काटा जाएगा। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, सहायक नगर आयुक्त बिजल दास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed