{"_id":"5bf5bc62bdec22699c0c2333","slug":"121542831202-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रण में जेठानी ने दी देवरानी को मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रण में जेठानी ने दी देवरानी को मात
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी रण में जेठानी ने दी देवरानी को मात
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। निकाय चुनाव में पार्षद पद के लिए एक परिवार से देवरानी और जेठानी चुनावी रण में उतरीं। इस मुकाबले में जेठानी ने देवरानी को मात दे दी है। हालांकि देवरानी का कहना है कि चुनाव हारने के बावजूद वह समाजसेवा करती रहेंगी।
दरअसल, भाजपा से वार्ड-42 कांवली से अर्चना पुंडीर और कांग्रेस से उनकी देवरानी कुमकुम पुंडीर के बीच में पार्षद पद के लिए मुकाबला था। दोनों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। विकास के मुद्दे को लेकर मैदान में उतरीं दोनों प्रत्याशियों ने वार्डवासियों को अपने समर्थन में करने के लिए जोरदार प्रयास किए। चुनाव के बाद मंगलवार को सामने आए परिणाम में जेठानी ने 651 वोटों से जीत हासिल की। अर्चना ने बताया कि वह तीसरी बार पार्षद चुनी गई हैं। इसका श्रेय वह क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों और पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग को दे रही हैं।