{"_id":"5bd8b968bdec2269c23659a1","slug":"121540929896-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटलांटिस क्लब सील करने और बिजली काटने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटलांटिस क्लब सील करने और बिजली काटने का आदेश
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
गंदगी फैलाने व प्रदूषण नियंत्रण कानूनों का उल्लंघन करने के मामले में उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पंडितवाड़ी स्थित अटलांटिस क्लब सील करने के आदेश जिलाधिकारी को दिए हैं। इसके अलावा यूपीसीएल प्रबंध निदेशक को अटलांटिस क्लब की बिजली काटने का निर्देश जारी किया है।
पंडितवाड़ी स्थित गार्डेन व्यू रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों की ओर से शिकायत दर्ज करायी गई थी कि सोसायटी के कैंपस में संचालित अटलांटिस क्लब प्रदूषण कानूनों का उल्लंघन कर जबरदस्त गंदगी फैला रहा है। इसके अलावा क्लब वायु व ध्वनि प्रदूषण भी बड़े पैमाने पर फैला रहा है। सोसायटी पदाधिकारियों की शिकायतों पर उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि की ओर से टीम गठित कर जांच करायी गई। जांच में सॉलिड-लिक्विड वेस्ट के निस्तारण की कोई ठोस व्यवस्था नहीं पायी गई। सेप्टिक टैंक ओवरफ्लो, जनरेटर सेट देर रात तक चलता मिला। इसके अलावा अपार्टमेंट के पास पड़े कूड़ा करकट से जबरदस्त बदबू आने समेत कई अनियमितताएं सामने आईं। वहीं क्लब का संचालन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति के बगैर करने की बात सामने आई। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसपी सुबुद्धि का कहना है कि जांच में कई अनियमितताएं मिलीं। इसके आधार पर क्लब को सील करने व बिजली काटने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा क्लब संचालकोें को भी नोटिस जारी किया गया है।