{"_id":"5bcb951abdec2269a00ac697","slug":"121540068634-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धीमा खेलने के कारण हारी उतराखंड की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धीमा खेलने के कारण हारी उतराखंड की टीम
Updated Sun, 21 Oct 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धीमा खेलने के कारण हारी उत्तराखंड की टीम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अंडर-19 महिला टी-20 क्रिकेट के लीग मुकाबले में उत्तराखंड को हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को हुए मुकाबले में गोवा ने उत्तराखंड को 14 रनों से मात दी। टूर्नामेंट में उत्तराखंड की यह दूसरी हार है।
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शनिवार को पहले खेलते हुए गोवा की कप्तान तेजश्विनी दुर्गाड (नाबाद ) 81 रनों की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 123 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज पूर्वजा ने 14 और सिंदिया नायक ने 12 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की ओर से कोई भी गेंदबाज सीधे विकेट नहीं ले सकी। गोवा के दोनों विकेट रनआउट के रूप में गिरे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की पूरी टीम 20 ओवर तो खेलने में सफल रही, लेकिन सभी बल्लेबाज 109 रन ही बना पाईं। टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज अंजली ने आठ, कंचन ने 46 (नाबाद) रन बनाए। इसके बाद क्रीज पर उतरी राघवी 17 और ज्योति एक बनाकर पवेलियन लौट गईं। मध्य क्रम की बल्लेबाज राधा चंद ने 24 रन बनाए। वहीं, गोवा की कप्तान तेजश्विनी ने तीन, पूर्वजा और दीक्षा एक-एक विकेट लेने में सफल रहीं।
इससे पहले 17 अक्तूबर को अंडर-19 में उत्तराखंड का मुकाबला मेजबान हिमाचल के साथ खेला गया। जिसमें उत्तराखंड की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट पर केवल 56 रन ही बना सकी। उत्तराखंड की टीम को धीमे खेलने के कारण हार का मुंह देखना पड़ रहा है।