{"_id":"5b4a5f574f1c1b3c748b4cd5","slug":"121531600727-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नागमंडल’ के किरदारों ने मोहा दर्शकों के मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नागमंडल’ के किरदारों ने मोहा दर्शकों के मन
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एकलव्य सांस्कृतिक समिति की ओर से शनिवार को नगर निगम सभागार में ‘नागमंडल’ नाटक का मंचन हुआ। लेखक गिरीश कर्नाड द्वारा लिखित नाटक में कलाकारों ने पात्रों का जीवंत अभिनय किया। इस पर सभागार में मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। इस दौरान कलाकारों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया गया।
नाटक नागमंडल एक जड़ी के वश में आकर सांप के नवविवाहित रानी पर मोहित होने की कहानी है। कथानक के अनुसार एक नव विवाहिता रानी अपने पति अपण्णा का ध्यान दूसरी स्त्री के बजाय खुद पर केंद्रित करने के लिए उस पर जड़ी का इस्तेमाल करना चाहती है, लेकिन डर के चलते वह उसे फेंक देती है, जिसे एक सांप निगल लेता है। इसके बाद वह सांप रानी पर सम्मोहित हो जाता है। नाटक में मुख्य किरदार जागृति कोठारी, परमजीत, आकाश गुप्ता, महेश नारायण, हर्ष मिश्रा, शुभम शर्मा ने निभाया। कहानी का संवाद गायत्री टम्टा और निर्देशन अखिलेश नारायण ने किया।
इसके पहले नाटक का शुभारंभ मुख्य अतिथि के महामंत्री संजय, प्रकाश भट्ट, विधायक खजानदास आदि ने किया। इस दौरान सोनी चैनल के ‘सबसे बड़ा कलाकार’ शो के विजेता विरद त्यागी को सम्मानित किया गया। अनिल वर्मा को 133 बार रक्तदान करने के लिए एकलव्य सेंचुरियन ब्लड डोनर अवार्ड दिया गया। इसके अलावा गुरुग्राम के समाजसेवी सुमेर सिंह तंवर, शिक्षा के लिए एपी सिंह, कलाकार प्रवीण सैनी, लेखक सुभाष धीमान, रंग-निर्देशन में सहारनपुर के संदीप शर्मा, पर्यावरण प्रेमी सुरजीत सिंह खेरा को भी सम्मानित किया गया।