{"_id":"5aee19fa4f1c1b6e098b8340","slug":"121525553658-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-चंडीगढ़ के अस्पतालों में भी होगा बच्चों को मुफ्त इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-चंडीगढ़ के अस्पतालों में भी होगा बच्चों को मुफ्त इलाज
Updated Sun, 06 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
हृदयरोग समेत अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे प्रदेश के लाखों बच्चों को अब राजधानी दून के अस्पतालों के अलावा दिल्ली, यूपी, हरियाणा और चंडीगढ़ के बड़े अस्पतालों में भी इलाज की मुफ्त सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत सरकार और स्वास्थ्य विभाग राज्य के बड़े निजी अस्पतालों के साथ दूसरे राज्यों के बड़े निजी अस्पतालों को भी पैनल में शामिल करने जा रहा है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य परियोजना निदेशक युगल किशोर पंत ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम में तहत राज्य के बड़े अस्पतालों के साथ ही अब अन्य राज्यों के अस्पतालों को भी सूचीबद्ध किया जा रहा है। ताकि इन्हें पैनल में शामिल किया जा सके। ज्यादा अस्पताल पैनल में शामिल होने से बच्चों के इलाज में भी सहूलियत होगी, साथ ही परिजनों को इलाज के लिए कई विकल्प मिलेंगे।