{"_id":"5ae62c5d4f1c1b87648b4e35","slug":"121525034077-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितीय अनियमितता के आरोप में जैन समाज की दो समितियां भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितीय अनियमितता के आरोप में जैन समाज की दो समितियां भंग
Updated Mon, 30 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष नेमचंद ने श्री दिगंबर जैन भवन और दिगंबर जैन पंचायती मंदिर के अध्यक्ष संजय जैन को बर्खास्त कर दिया है। उन्होंने जैन समाज की दो समितियों को भंग कर दिया है। साथ ही जैन समाज की संचालन समिति में अध्यक्ष को छोड़कर अन्य सभी पदाधिकारियों को हटा दिया गया है। जैन समाज की आम सभा में ध्वनिमत से सभी गड़बड़ी करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का प्रस्ताव पास किया गया। भंग की गई समितियों की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए छह मई को चुनाव होंगे। दूसरी ओर, भंग हुई एक समिति के अध्यक्ष संजय जैन ने इस निर्णय को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनकी समिति को कोई एनजीओ कैसे भंग कर सकता है।
गौरतलब है कि अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्रकाशित ‘जैन धर्मशाला में वित्तीय अनियमितता पर विवाद’ खबर में इस बात के संकेत कर दिए थे कि यूं तो वार्षिक साधारण सभा की बैठक सामान्य एजेंडे पर आहूत की गई है, मगर इसमें विवादित मामले उठ सकते हैं। जैसी आशंका थी, वही हुआ भी। रविवार को जैन समाज की आम सभा जैन धर्मशाला में आयोजित हुई। श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष नेम चंद ने बताया कि आम सभा में वित्तीय अनियमितता के आरोप में श्री दिगंबर जैन भवन एवं दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय जैन को बर्खास्त कर दिया गया। उन पर समिति की 48 लाख की एफडी पर अपने उपयोग के लिए 25 लाख लोन लेने का आरोप है। साथ ही दो साल तक मामले की जानकारी होने के बावजूद उनका साथ देने के आरोप में पूरी कार्यकारिणी को भी भंग किया गया है। मनोहर लाल जैन धर्मार्थ चिकित्सालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष जैन को भी बर्खास्त कर कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। आम सभा में ध्वनिमत से सभी वित्तीय गड़बड़ी करने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का प्रस्ताव भी पास हो गया। जल्द ही समाज की ओर से संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
आम सभा में श्री दिगंबर जैन समाज की संचालन समिति को भी भंग करने के निर्णय पर मुहर लगी। इसमें अध्यक्ष नेम चंद जैन को छोड़कर सभी पदाधिकारी हटा दिए गए हैं। अलमारी का ताला तोड़कर बदलने और जैन भवन समिति को गलत कार्यों में सहयोग करने के आरोप में महामंत्री अभिनंदन जैन के साथ सभी पदाधिकारियों भी हटा दिया गया है। आम सभा में सर्वसम्मति से अध्यक्ष नेम चंद जैन को सभी तरह के निर्णय लेने का अधिकार दिया गया। इस अवसर पर विनोद जैन, सुकुमार जैन, विनय जैन, अजीत जैन, अनुभव जैन, विवेक जैन, राकेश जैन, विनोद जैन, विनय जैन, डॉ. आरके जैन, राजेश जैन, मनिंदर स्वरूप जैन, हर्ष जैन, सुरेश चंद्र जैन समेत बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
--
आज से नामांकन, छह को चुनाव
भंग की गई श्री दिगंबर जैन भवन एवं दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति और मनोहर लाल जैन धर्मार्थ चिकित्सालय प्रबंध समिति की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए छह मई को चुनाव होंगे। इसके लिए सोमवार दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक नामांकन होंगे। छह बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। छह मई को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर छह मई को ही परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके लिए एके जैन को चुनाव अधिकारी और नरेश जैन एवं विपिन जैन को सहायक चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
--
अवैध होंगे चुनाव : संजय जैन
श्री दिगंबर जैन भवन एवं दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति के अध्यक्ष पद से हटाए गए संजय जैन ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा को नियम विरुद्ध बताया। उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल को निबंधक कार्यालय चुनाव कार्यक्रम जारी करने पर रोक लगा चुका है। इसके बावजूद चुनाव कार्यक्रम जारी किया गया, जो पूरी तरह अवैध है। वहीं, जैन समाज के अध्यक्ष नेम चंद जैन ने ऐसे किसी आदेश की जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि हमारे पास चुनाव पर रोक लगाने संबंधी कोई सूचना नहीं है।
--
श्री दिगंबर जैन भवन एवं दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति की एफडी पर कोई लोन नहीं लिया गया है। वह एफडी समिति के पास ही है। इसका मेरे पास बैंक से मिला प्रमाण पत्र भी है। यह आरोप पूरी तरह गलत है। श्री दिगंबर जैन समाज पंजीकृत एनजीओ है। जबकि हम पंजीकृत सोसायटी हैं। नियमानुसार, कोई भी एनजीओ किसी दूसरी सोसायटी के पदाधिकारियों को बर्खास्त या कार्यकारिणी को भंग नहीं कर सकता। रविवार को जो कुछ हुआ, उसका हमारी समिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
-संजय जैन, बर्खास्त अध्यक्ष, श्री दिगंबर जैन भवन एवं दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति
--
सोसायटी पंजीकरण एक्ट के प्रावधानों के अनुसार और निबंधक कार्यालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार समाज हित में जो कुछ होगा, वही किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहेगी।
-एके जैन, मुख्य चुनाव अधिकारी
--
जिन समितियों को भंग किया गया, उनके पदाधिकारियों पर वित्तीय अनियमितता समेत कई अन्य आरोप भी हैं। आम सभा में सर्वसम्मति से उन्हें बर्खास्त करने और कार्यकारिणी भंग करने का निर्णय लिया गया है। संचालन समिति में जल्द ही पदाधिकारी मनोनीत किए जाएंगे। जैन समाज की बेहतरी के लिए काम करने वालों को आगे लाने पर जोर रहेगा।
-नेम चंद जैन, अध्यक्ष, श्री दिगंबर जैन समाज