{"_id":"5ae233f94f1c1ba1098b6c4e","slug":"121524773881-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘तोरबाज’ में संजय दत के साथ दिखेगा दून का प्रज्ज्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘तोरबाज’ में संजय दत के साथ दिखेगा दून का प्रज्ज्वल
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त फिल्म ‘तोरबाज’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ दून का प्रज्ज्वल भी दिखाई देगा। फिल्म की शूटिंग के लिए प्रज्ज्वल शुक्रवार को रूस के लिए रवाना होंगे।
मूलत: चौबटिया, अल्मोड़ा निवासी हरि सिंह नेगी का परिवार कई साल पहले कोटद्वार शिफ्ट हो गया था। कुछ साल पहले हरि सिंह नेगी ने दून स्थित गढ़वाली कॉलोनी में मकान बनाया और पूरा परिवार यहीं रहने लगा। नेगी की बेटी तान्या नेगी ने 2011 में मिस उत्तराखंड का खिताब जीता था। अब बेटे प्रज्ज्वल को संजय दत्त के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। नेगी ने बताया कि प्रज्ज्वल ने आठवीं तक की पढ़ाई सनराइज एकेडमी से करने के बाद टचवुड स्कूल से इंटरमीडिएट किया। फिर डीएवी में बीकॉम में एडमिशन ले लिया। सेकेंड इयर करने के बाद वह फिल्म एक्टिंग का कोर्स करने के लिए मुंबई चला गया। चार माह के कोर्स के दौरान प्रज्ज्वल ने कई नाटकों में अभिनय किया। इसी बीच उसे फिल्म ‘तोरबाज’ के लिए ऑडिशन में चुन लिया गया। प्रज्ज्वल ने बताया कि ‘तोरबाज’ मानव बम के नेटवर्क पर आधारित फिल्म है। फिल्म में उन्हें आतंकवादी बच्चों का हेड बनाया गया है। इसके अलावा प्रज्ज्वल को करण जौहर की एक अनाम फिल्म में भी काम मिला है।