{"_id":"5ac680bb4f1c1bc7618b5aa5","slug":"121522958523-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में नदारद शिक्षक का वेतन रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में नदारद शिक्षक का वेतन रोकने के आदेश
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में नदारद शिक्षक का वेतन रोकने के आदेश
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण (एआरटी) निदेशक सीमा जौनसारी ने बृहस्पतिवार को हरिद्वार जिले के राजकीय इंटर कॉलेज व प्राथमिक स्कूल गैंडीखाता का निरीक्षण किया। इस दौरान इंटर कालेज में बिना अवकाश के एक शिक्षक गैरहाजिर पाया गया। इस पर निदेशक ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षक का वेतन रोकने के आदेश दिए। वहीं स्कूल में प्रवेशोत्सव व मिशन कोशिश की गतिविधियां आयोजित न करने पर प्रधानाचार्य को सख्त हिदायत दी।
प्रवेश उत्सव व मिशन कोशिश कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए निदेशक सीमा जौनसारी ने हरिद्वार जिले में स्कूलों का निरीक्षण किया। गैंडीखाता इंटर कालेज व प्राथमिक स्कूल में प्रवेशोत्सव व मिशन कोशिश की गतिविधियां न कराने पर निदेशक ने प्रधानाचार्य को फटकार लगाई। इंटर कॉलेज में शिक्षक अजय कुमार शर्मा ने नवंबर में दो दिन के बदले फर्जी प्रतिकर अवकाश लिया। स्कूल में गैरहाजिर होने पर निदेशक ने वेतन रोकने के आदेश दिए। स्कूल के रिकॉर्ड का सही ढंग से रखरखाव न करने पर लिपिक के वेतन पर रोक लगाई। वहीं दो शिक्षक चिकित्सा अवकाश पर बताए गए लेकिन शिक्षकों बिना आवेदन पत्र के ही मेडिकल लीव दी गई। इस प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा गया। निदेशक ने खंड शिक्षा अधिकारी बहदराबाद अजय चौधरी को विद्यालयों की सूचना उपलब्ध न कराने व स्कूलों का निरीक्षण न करने पर फटकार लगाई। उन्होंने जिला के सभी बीईओ को निर्देश दिए कि विद्यालयों में प्रवेश उत्सव व मिशन कोशिश की सामग्री न मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक विद्यालय से तीन महीने से किसी अन्य विद्यालय में तैनात शिक्षक को तत्काल वापस भेजने को कहा। निदेशक ने डाइट ऊधमसिंह नगर का भी निरीक्षण किया।