{"_id":"5abaae674f1c1bea3f8b5626","slug":"121522183783-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...तो बढ़ जाएंगे रसोई गैस के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो बढ़ जाएंगे रसोई गैस के दाम
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
...तो बढ़ जाएंगे रसोई गैस के दाम
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
यदि डीएम ने गैस एजेंसी संचालकों के प्रस्ताव को हरी झंडी दी तो जिले में रसोई गैस के दाम बढ़ने तय हैं। इसकी सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। सिलिंडर पर डिलीवरी चार्ज बढ़ाने के संबंध में एजेंसी संचालकों ने प्रस्ताव तैयार किया है। जिसे जल्द ही जिलाधिकारी के समक्ष रखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि गैस एजेंसी संचालक काफी समय से सिलिंडरों का डिलीवरी चार्ज बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में कुछ माह पहले उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपा था, जिस पर जिलाधिकारी ने उनको डिलीवरी चार्ज के संबंध में उचित कारणों के साथ प्रस्ताव देने को कहा था।
इसके बाद एजेंसी संचालकों ने डिलीवरी चार्ज 31 रुपये तक करने का प्रारूप तैयार किया है। वर्तमान में यह चार्ज 19 रुपये प्रति सिलिंडर है। इस प्रारूप को जल्द ही डीएम को सौंपा जाएगा। जिसे डीएम की हरी झंडी मिलते ही रसोई गैस में 12 रुपये तक की वृद्धि हो जाएगी। जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं की जेब पर होगा।
विज्ञापन
कोट :
गैस डिलीवरी चार्ज बढ़ाने के प्रस्ताव का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। जल्द की इससे डीएम को सौंपा जाएगा। वहां से हरी झंडी मिलते ही डिलीवरी चार्ज में वृद्धि कर दी जाएगी।
- चमनलाल, अध्यक्ष, गैस एजेंसी एसोसिएशन