{"_id":"5ab568694f1c1b53408b49aa","slug":"121521838185-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौ मीटर फर्राटा दौड़ में शिवानी और छवि अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौ मीटर फर्राटा दौड़ में शिवानी और छवि अव्वल
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
कन्या गुरुकुल परिसर में शुक्रवार को आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की सौ मीटर फर्राटा दौड़ में सीनियर वर्ग की शिवानी और जूनियर वर्ग की छवि ने बाजी मारी। इस दौरान मुख्य अतिथि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कन्या गुरुकुल परिसर में हुई सीनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में मानसी दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर में पूर्णिमा प्रथम, राखी दूसरे व श्रद्धा तीसरे, वन लैग रेस में अपूर्वा प्रथम, पूजा डबराल दूसरे, खुशबू तीसरे, थ्री लैग रेस में शिवानी व आंचल पहले, संजू व प्रिया दूसरे, प्रिया व पूर्णिमा तीसरे, डिस्कस थ्रो में मानसी पहले, निकिता दूसरे व आकांक्षा तीसरे, शॉट पुट में मानसी पहले, वैशाली दूसरे व निकिता रावत तीसरे, रिले में मोनिका, प्रिया, अदिति व सांची पहले, राखी, शिवानी, अपूर्वा व हर्षि दूसरे, मानसी, पूर्णिमा, प्रिया व संजू तीसरे स्थान पर रही। थ्रो बॉल में आकांक्षा, मानसी व आंचल व शिवानी पहले स्थान पर रहीं। शॉट पुट में रेखा पहले, शालिनी दूसरे व रूपा तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग की सौ मीटर फर्राटा दौड़ में पूर्णिमा दूसरे व रत्ना तीसरे स्थान पर रही। दो सौ मीटर में रत्ना पहले, छवि दूसरे व ईशा तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार और संस्थाओं की ओर से बालक एवं बालिकाओं को समान अवसर दिए गए हैं। बालिकाओं को आगे बढ़ने में कोई रुकावट नहीं हैं। ओलंपिक में भी लड़कियां पदक लेकर आई हैं। बदलते दौर में बालिकाएं युद्ध विमान भी उड़ा रही हैं। कार्यक्रम में प्रोफेसर सुरेखा राणा, डॉ. पूनम पैन्यूली, बलवीर कौर, प्रोफेसर डीएस मलिक आदि मौजूद रहीं।