फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टीम इंडिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ा तोहफा: जुयाल अंडर 19 वर्ल्ड कप का हि

टीम इंडिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ा तोहफा: जुयाल अंडर 19 वर्ल्ड कप का हि

Wed, 21 Feb 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया का हिस्सा बनना मेरे लिए बड़ा तोहफा: जुयाल   अंडर 19 वर्ल्ड कप का हि
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे क्रिकेटर आर्यन जुयाल और उनके कोच रवि नेगी का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में आर्यन ने कहा कि टीम इंडिया का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ा तोहफा है। उत्तराखंड क्रिकेट को बीसीसीआई की मान्यता मिली तो वह यहीं से खेलेंगे और पूरे विश्व में पहाड़ का नाम रोशन करेंगे।
मंगलवार को लैंसडाउन चौक के पास स्थित रेस्टोरेंट में आयोजित सम्मान समारोह में आर्यन ने कहा कि विश्वकप में मैच खेलने से पहले जब उन्होंने भारतीय टीम की जर्सी पहनी और राष्ट्रगान के लिए सभी खिलाड़ियों के साथ पंक्ति में खड़े होने पर अलग गर्व महसूस हुआ। उन्हें सभी मैच खेलने को नहीं मिले, लेकिन टीम इंडिया का हिस्सा बनना ही उनके लिए बड़ा तोहफा है। सीएयू सचिव पीसी वर्मा ने कहा कि आर्यन ने अपनी मेहनत के दम पर इतनी कम उम्र में वह देश का प्रतिनिधित्व करने में सफल हुए। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव महिम वर्मा ने कहा कि आर्यन ने पूरे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। प्रदेश में क्रिकेट के क्षेत्र में कई प्रतिभाएं हैं। जुयाल ने मात्र 16 वर्ष में अंडर 19 वर्ल्ड कप में चयनित होकर प्रदेश व देश का गौरव बढ़ाया है। जो उन युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत है जो क्रिकेट में अपना भविष्य बनाने के लिए संघर्षरत हैं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला, कोषाध्यक्ष एएस मेंगवाल, संयुक्त सचिव कुमार थापा, अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष नीनू सहगल, सचिव विजय प्रताप मल्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.......................
मुख्यमंत्री ने भी किया सम्मानित
मंगलवार सुबह आर्यन जुयाल अपने कोच रवि नेगी व अमित पांडेय के साथ विधायक हरबंस कपूर के नेतृत्व में सीएम आवास पहुंचे। यहां सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आर्यन को सम्मानित किया। सीएम ने आश्वासन दिया कि उत्तराखंड के जितने भी क्रिकेटर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं उन सबको उचित सम्मान दिया जाएगा। जल्द ही क्रिकेटरों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................
अब रणजी ट्रॉफी पर ध्यान
आर्यन जुयाल ने कहा कि उनका इस वर्ल्ड कप में खेलने का अनुभव शानदार रहा। इस समय वे अपना ध्यान रणजी ट्रॉफी पर केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके कोच रविंद्र नेगी ने खुद भी कड़ी मेहनत की। जिससे वे आज इस मुकाम पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे लगातार अपने प्रदर्शन पर फोकस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed