{"_id":"5a6f855e4f1c1b7b268b71d2","slug":"121517258078-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता ने झेली जाम की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता ने झेली जाम की मार
Updated Tue, 30 Jan 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
सोमवार को यातायात के दबाव और कांग्रेस जन चेतना रैली से बिगड़ी यातायात व्यवस्था से जनता बेहाल रही। यातायात डायवर्जन की वजह से हर तरफ लोगाें को जाम की मार झेलनी पड़ी। यातायात व्यवस्था पंगु होने के कारण पुलिस भी तमाशबीन की मुद्रा में नजर आई।
शायद जनता की चिंता किसी को नहीं हैं। कांग्रेस ने भी जन चेतना रैली के लिए सोमवार का दिन चुना। जबकि पहले से यह जग जाहिर है कि रविवार की छुट्टी के बाद अगले दिन यातायात का ज्यादा दबाव रहता है। पुलिस और प्रशासन ने भी राय मशविरा करने के बजाए जन चेतना रैली को निकालने की अनुमति देने में देरी नहीं की। रैली के चलते यातायात डायवर्जन प्लान भी लागू कर दिया गया, मगर नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा। दिलाराम चौक पर तो जाम पर पार पाना मुश्किल हो गया था। इसके अलावा राजपुर रोड, घंटाघर, आढ़त बाजार, सहारनपुर चौक, अग्रसेन चौक, पटेलनगर, जीएसएस रोड पर जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई। इन चौराहों पर पुलिस भी बेबस भी नजर आई। इसी दौरान स्कूल की छुट्टी होने के कारण ईसी रोड पर जाम लग गया।