{"_id":"5a6103ff4f1c1b7c268b51cc","slug":"121516307455-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून डिफेंस और मंगलौर क्रिकेट क्लब जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून डिफेंस और मंगलौर क्रिकेट क्लब जीते
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून डिफेंस और मंगलौर क्रिकेट क्लब जीते
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
चौथी माधोलाल हवेलिया स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दून डिफेंस एकेडमी (डीडीए) ने स्काई ब्लास्टर और मंगलौर क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने शिवालिक कॉलेज को शिकस्त देकर पूरे अंक हासिल किए।
स्काई ब्लॉर्स्ट्स की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 108 रनों पर आउट हो गई। टीम के लिए पीयूष ने सबसे अधिक 45, हिमांशु ने 22 और संदीप ने 19 रन बनाए। डीडीए के आशीर्वाद, गौरव व प्रदीप ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी डीडीए की टीम ने 13 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। आशीर्वाद ने 54, विक्रांत ने 15 और अक्षित मियां ने 12 रन बनाए। स्काई ब्लॉस्टर्स के चैतन्य ने तीन और हिमांश ने दो विकेट लिए।
दूसरे मुकाबले में एमसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट खोकर 198 रन का स्कोर खड़ा किया। मिगदाद ने 39, घायूर व तागी ने 37-37 और तालिब ने 34 रन बनाए। शिवालिक कॉलेज के नदीम ने दो और विराट व वैभव ने एक-एक विकेट लिया। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवालिक कॉलेज की टीम ने लगातार विकेट गंवाए और पूरी टीम 17 ओवर में 91 रनों पर आउट हो गई। ओपनर विशाल ने सबसे अधिक 24 और वैभव ने 22 रन बनाए। एमसीसी के खालिद ने 3 और शादाब और अमनदीप ने दो-दो विकेट लिए।