फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संवाद से निकलेगा राज्य की तरक्की का ‘मंत्र’

संवाद से निकलेगा राज्य की तरक्की का ‘मंत्र’

Sun, 07 Jan 2018 02:13 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद से निकलेगा राज्य की तरक्की का ‘मंत्र’
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

आठ जनवरी को राजधानी देहरादून में आयोजित होने जा रहे अमर उजाला उत्तराखंड उदय संवाद-2018 में राज्य की तरक्की का ‘मंत्र’ निकालने का प्रयास किया जाएगा। अपने-अपने क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां राज्य में फिल्म उद्योग, पर्यटन, स्वरोजगार समेत कई अन्य मुद्दों पर मंथन करेंगे। मशहूर फिल्म अभिनेता केके मेनन समेत अन्य हस्तियां राज्य में फिल्म उद्योग की संभावनाओं और इसकी प्लानिंग समेत अन्य विषयों पर अपनी राय रखेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत इसी सत्र से होगी।
उत्तराखंड से निकली कई प्रतिभाएं बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजा रही हैं। ऐसे में राज्य के विकास और नई प्रतिभाओं को अवसर देने के लिए सिनेमा का रोल बेहद महत्वपूर्ण है। इससे न केवल उभरती हुई प्रतिभाओं को नए अवसर मिलेंगे, बल्कि देश और दुनिया में राज्य की ख्याति भी बढ़ेगी। उत्तराखंड की शानदार लोकेशंस फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को खासी रास भी आती रही है। इसके बावजूद उत्तराखंड फिल्म शूटिंग का पसंदीदा डेस्टिनेशन नहीं बन पाया। इन सब मुद्दों पर केके और अन्य पैनलिस्ट अपनी राय रखेंगे। साथ ही कैसे राज्य को फिल्म उद्योग की जरूरतों के मुफीद बनाया जा सकता है, इस पर उपयोगी सुझाव भी देंगे।
विज्ञापन

--
यह हस्तियां होंगी शामिल
आईएसबीटी रोड स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में होने वाले अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में देश और राज्य की तमाम बड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। प्रमुख तौर पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पतंजलि के एमडी आचार्य बालकृष्ण, फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप, मशहूर अभिनेता जिम्मी शेरगिल, केके मेनन, बॉक्सर अखिल कुमार, शूटर जसपाल राणा, मेक माय ट्रिप के सीनियर वाइस प्रेजीडेंट दीपक रावत, एचसीएल के पूर्व सीईओ विनीत नायर, प्रजीडियम की चेयरपर्सन सुधा गुप्ता और आदित्य बिड़ला ग्रुप के शीर्ष अधिकारी के सेंधिल नाथन समेत तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आप भी पूछ सकते हैं सवाल
हमारे पाठक भी इस संवाद का हिस्सा बन सकेंगे। ट्विटर पर #amarujalasamwad के जरिये वे अपने सवाल संवाद में उपस्थित गणमान्य अतिथियों से पूछ सकेंगे। संवाद के जरिये यह जानने की कोशिश की जाएगी कि आखिर किन खूबियों के चलते उत्तराखंड जल्द ही निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन सकता है। यदि आपके मन में भी उत्तराखंड उदय में आने वाले अतिथियों के लिए कोई सवाल है तो 08067360111 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। सबसे बेहतर सवाल पूछने वाले पाठक को आयोजन में आमंत्रित किया जाएगा।

--
यह है संवाद के सहयोगी
अमर उजाला उत्तराखंड उदय संवाद-2018 के प्रस्तुतकर्ता है पैसिफिक। स्मार्टफोन पार्टनर है कोमियो। सोशल मीडिया पार्टनर है फेसबुक। टीवी पार्टनर समाचार प्लस उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड न्यूज चैनल है। उत्तराखंड शासन, पासपास पल्स, मदर्स प्राइड, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, आदित्य बिरला टैनफैक, ब्रिडकुल, अमर उजाला डॉट कॉम, फिरकी डॉट इन, माय रिजल्ट प्लस, अमर उजाला काव्य और अमर उजाला टीवी इस आयोजन के एसोसिएट पार्टनर्स हैं। टूव्हीलर पार्टनर है यूएम। आउटडोर पार्टनर है autdoor
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed